शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार को एक जर्जर मकान धमाके के साथ गिर गया। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए।
थाना सदर शहजादी मंडी में संदीप सिंह का मकान है। बताया गया है कि ये मकान जर्जर हालत में था। इस मकान में स्टेडियम की कई लड़कियां किराये पर रहती हैं। वहीं अन्य किरायेदार भी यहां रहते हैं। लेकिन, स्टेडियम की लड़कियां छुट्टी पर गई हैं।
शुक्रवार को एक तेज धमाके के बाद यह मकान गिर गया। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। आनन-फानन में लोग मकान के मलबे की ओर दौड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।