फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोयला भट्ठी चलाने वाले होटल पर 10 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज स्थित गंगा रतन होटल में प्रतिबंध के बावजूद कोयले की भट्ठियों को चलाने और सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने पर नगर निगम ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा ने टीम के साथ होटल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें होटल परिसर में कोयला से चल रहीं भट्ठियां सुलगती हुई मिलीं। यह एनजीटी और ग्रेप के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। इसके साथ ही होटल का कचरा सेल्फी पॉइंट ‘नमस्ते’ के पास सार्वजनिक स्थल पर फेंका जा रहा था जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण और गंदगी फैलाने के मामलों में नगर निगम की जीरो टॉलरेंस नीति है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें