फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हॉट एयर बैलून की उड़ान के लिए नहीं मिली अनुमति, फिलहाल आसमान से ताज का नहीं कर सकेंगे दीदार

Sun, 18 Feb 2024 07:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

ताजमहोत्सव में हॉट एयर बैलून से ताज के दीदार कराने की तैयारी थी, लेकिन इसे लेकर वायु सेना और डीजीसीए से उड़ान के लिए एनओसी नहीं मिल सकी है। 
 
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुले आसमान से दीदार-ए-ताज की हसरत परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ रही है। ताज महोत्सव में हॉट एयर बैलून की उड़ान पंचर हो गई। वायु सेना और डीजीसीए से उड़ान के लिए अनापत्ति (एनओसी) नहीं मिली। ऐसे में रविवार से ग्यारह सीढ़ी पार्क मैदान से हॉट एयर बैलून का सैलानी लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। 
विज्ञापन


ताज महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने 18 फरवरी से हॉट एयर बैलून राइड शुरू कराने के निर्देश आगरा विकास प्राधिकरण को दिए थे। एडीए और हॉट एयर बैलून उड़ाने वाली कंपनी की लापरवाही से मुख्य आकर्षण ही खत्म हो गया। अंतिम समय तक उड़ान को लेकर तैयारियां नहीं हो सकीं। हॉट एयर बैलून उड़ाने वाली कंपनी ने देर से एनओसी के लिए आवेदन किया। दिल्ली स्थित वायु भवन से एनओसी शनिवार तक जारी नहीं हो सकी।


एडीए ने उड़ान के लिए स्काई वॉल्ट्स से करार किया था। 27 फरवरी को महोत्सव का समापन होगा। ऐसे में समापन तक एनओसी मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मंडलायुक्त के निर्देश पर एडीए ने ताज महोत्सव के तहत दस दिनों तक पहली बार ग्यारह सीढ़ी पार्क से 45 मिनट की हॉट एयर बैलून राइड की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


मुफ्त उड़ान पर संकट
ताज महोत्सव के तहत 18 से 27 फरवरी तक हॉट एयर बैलून की उड़ान मुफ्त तय की गई थी। तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने ताज महोत्सव के टिकट पर मुफ्त उड़ान के निर्देश दिए थे। लेकिन, उपाध्यक्ष का तबादला होने के बाद हॉट एयर बैलून की मुफ्त उड़ान पर संकट है। कंपनी अब उड़ान के लिए भारी-भरकम किराया तय कर सकती है। पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि भारी-भरकम किराया लगाने से हॉट एयर बैलून की उड़ान फ्लॉप शो साबित हो सकती है।

पल्ला झाड़ने लगे अफसर
हॉट एयर बैलून राइड को लेकर एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव का कहना है कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, सचिव बताएंगे। एडीए सचिव क्रांति शेखर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायु सेना से एनओसी नहीं मिली। मुझे अधिक जानकारी नहीं। अधिशासी अभियंता पूरन कुमार से पूछ लीजिए। पूरन कुमार से जब संपर्क किया, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। ताज महोत्सव के मुख्य आकर्षण को लेकर अफसर पल्ला झाड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें