अछनेरा। नगर पालिका परिषद अछनेरा में नामित सभासद बनाए जाने पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा ग्रामीण अंचल के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जैन सहित विनय कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, विजय कुमार जैन, पारस जैन, रीता जैन, निर्मल जैन, सुषमा जैन, राखी जैन, मिथिलेश जैन और प्रीति जैन ने नवनियुक्त सभासद नीरज जादौन, विनोद जैन, मनोज कुशवाहा एवं दीनदयाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।