फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पीड़िता बोली- ससुर होमगार्ड, थाने में नहीं होती सुनवाई, ससुराली प्रताड़ित करते हैं, घर से निकाल दिया

Thu, 12 Jan 2023 05:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ससुरालियों से परेशान पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। यहां शिकायती पत्र देकर कहा कि ससुर व पति सहित ससुराली प्रताड़ित करते हैं। मेरे ससुर होमगार्ड हैं इसलिए थाने में भी सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
कुर्रा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय पहुंची। यहां उसने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते हैं। यही नहीं मारपीट करके घर से निकाल दिया है। इसकी शिकायत लेकर वह थाने गई। उसके ससुर होमगार्ड हैं, इसलिए वहां कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया कि थाने में कार्रवाई के नाम पर 164 के बयान कराए गए। इसके बाद वहां से भगा गया। उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। एसपी ने पीड़िता की पूरी बात सुनी और शिकायती पत्र लिया। मामले में एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह किशनी क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी 24 जून 2021 को कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। 13 सितंबर को उसे मायके भेज दिया। इसके बाद जब वह वापस ससुराल गई तो पति ने उससे बात नहीं की। वह कमरे में अकेली लेटी थी तो ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां पति आ गए तो उन्होंने उसकी बात सुने बिना उसकी पिटाई की। उसे धमकी देकर घर से निकाल दिया। वह शिकायत लेकर थाने गई। लेकिन, ससुर होमगार्ड हैं तो यहां कोई कार्रवाई नहीं होने दी। उसके 164 के बयान दर्ज कराए गए। विवेचना थाने एक दरोगा कर रहे हैं। वह जब थाने जाती है तो गालियां देकर भगा दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें