फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर शिलान्यास में उपयोग होगा स्वर्ण मंदिर का पवित्र जल, गुरुद्वारा पहुंचा जत्था

Tue, 04 Aug 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मंगलवार की सुबह अयोध्या के लिए होगा रवाना
  • पवित्र जल को मंदिर के शिलान्यास में किया जाएगा उपयोग
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर के पवित्र जल को लेकर जत्था पहुंचा गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान राम के मंदिर की नींव में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर समेत पांच सरोवरों का पवित्र जल भी नींव में रखा जाएगा। इसके लिए पंजाब से 11 सदस्यीय जत्था देर रात गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। 
विज्ञापन


यहां जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, जय श्रीराम के जयकारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया। जत्था कलश में श्री संतोखसर, श्री अमृतसर सरोवर, श्री रामसर सरोवर, श्री विवेकसर सरोवर और कौलसर सरोवर के पवित्र जल को एकत्रित कर कलश में लाया गया है।

यह जत्था गुरुद्वारा में रात्रि पड़ाव कर सुबह छह बजे अयोध्या के लिए रवाना होगा। वहां पहुंचकर गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड़ अयोध्या में शुकराना पाठ की अरदास कर पवित्र जल के कलश को अयोध्या मंदिर प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में गुरबचन सिंह, जसवीर सिंह, डॉ. देव सिंह, राष्ट्रीय धर्म गुरु जतिंदर पाल सिंह, संत बाबा निर्मल सिंह रंधावा रहे। 
विज्ञापन


इनका स्वागत करते हुए संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस मंदिर के लिए इंतजार था, वह पूरा होने जा रहा है। इसमें गुरुद्वारों की रज के बाद सरोवर का पवित्र जल भी शिलान्यास में उपयोग किया जाएगा। स्वागत करने वालों में बंटी ग्रोवर, जसवीर सिंह अरोड़ा, जसविंदर सिंह रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें