फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहनपुरा पंचायत में किया गया होलिका स्थल का निर्माण

Mon, 10 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मोहनपुरा में बनाया गया होलिका स्थल । 
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा ग्राम पंचायत द्वारा गांव में होलिका स्थल का निर्माण कार्य कराया है। करीब 1.50 लाख रुपये निर्माण कार्य पर खर्च हुए हैं। होलिका स्थल पर की गई पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।ग्राम पंचायत मोहनपुरा की आबादी करीब 2000 से अधिक है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि होली पर्व पर होलिका दहन करने के लिए पूर्व में कोई नियत स्थान नही था। लोगों ने ग्राम प्रधान से होलिका स्थल बनाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की बैठक में होलिका स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद होलिका स्थल का निर्माण शुरू हुआ। करीब 1.50 लाख रुपये की लागत से तालाब के पास प्रधान ने होलिका स्थल के निर्माण कार्य पर खर्च हुए। होलिका स्थल बनाने के बाद दीवारों पर आकर्षण भी बनवाई गई। यह पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्राम प्रधान रानी देवी ने बताया कि गांव में लोगों ने होलिका स्थल बनाए जाने की मांग की। इसके बाद तालाब के समीप होलिका स्थल को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें