कस्बा के बस स्टैंड पर सजी पिचकारी की दुकान
- फोटो : Samvad
फतेहाबाद। होली पर्व नजदीक आते ही कस्बे का बाजार रंगों से सराबोर नजर आने लगा है। मुख्य बाजारों में होली की खरीदारी शुरू हो गई है और दुकानों पर रंग, गुलाल व आकर्षक पिचकारियों की भरमार है। इस बार बाजार में कई नई डिजाइन और आकर्षक मॉडल की पिचकारियां आई हैं, जिनकी बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कस्बे के आंबेडकर चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर पिचकारी व रंगों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार असमत अली के अनुसार इस बार कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां, बड़ी टैंक वाली गन और बच्चों के लिए पीठ पर टांगने वाली टंकी वाली पिचकारी की मांग अधिक है।