आगरा। एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों की स्वर्णिम सफलता पर मास्टर हॉकी संघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। सदस्यों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत ने देश की युवा पीढ़ी के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर राजीव सोई, अमिताभ गौतम, धर्मेंद्र बघेल, केपी सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, मोहित कपूर, करमजीत मान, गर्जन सिंह, अमरजीत सिंह, धीरज मदान, डॉ. जयशंकर यादव, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा, पवन कुमार और हेमंत शर्मा सहित मास्टर हॉकी संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।