फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या गुस्सा हुआ: भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का होर्डिंग फाड़कर जलाया, सिपाहियों पर है शक

Fri, 26 May 2023 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों के स्वागत के होर्डिंग लोहामंडी में लगे हुए हैं। इन होर्डिंग को जलाने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी के पुलिसकर्मियों पर जलाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों के स्वागत के होर्डिंग को लोहामंडी की पुलिस चौकी आलमगंज के शौचालय में जलाने का वीडियो वायरल हो गया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी के पुलिसकर्मियों पर जलाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी जांच की जा रही है। दूसरी ओर, डिफेंस एस्टेट सदर में लोगों ने छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश का बोर्ड उखाड़कर कूड़े में फेंक दिया। विधायक ने एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

भाजपा के बाग फरजाना वार्ड से पार्षद चुने गए शरद चौहान ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में जीत के बाद मेयर और पार्षदों के स्वागत में होर्डिंग लगवाया था। बुधवार की रात को होर्डिंग को फाड़ने के बाद शौचालय में जला दिया गया। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी और एक सिपाही ने साजिश करके होर्डिंग को जलाया है। बृहस्पतिवार को सुबह होर्डिंग गायब देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। हंगामा किया। भाजपा नेता विजय शिवहरे के साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह व डीसीपी सिटी विकास कुमार से मुलाकात करके जानकारी दी। इस पर एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार को जांच दी गई है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, छावनी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने डिफेंस एस्टेट में उनके बोर्ड को हटाकर कूड़ेदान में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में थाना सदर में संजय सचदेवा नामक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि संजय ने उनके बोर्ड को हटवाकर कर कूड़ेदान में फिंकवा दिया। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें