फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिस्ट्रीशीटर पप्पू की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र में नगला ननू की पुलिया के पास मंगलवार रात पुलिस की एक हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली हिस्ट्रीशीटर के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना सुन्नगढ़ी के नगला रारा निवासी पप्पू पठान पुत्र कल्लू हिस्ट्रीशीटर है। वह मोटर साइकिल से रात को कासगंज की ओर से सुन्नगढ़ी की ओर जा रहा था। इधर से एसओजी की टीम निकल रही थी। गोरहा नहर पर नगला ननू की पुलिया पर पप्पू और एसओजी की टीम आमने सामने आ गए। पप्पू को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। इधर से पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव में फायरिंग कर दी। पप्पू पठान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें