किरावली के ऐतिहासिक कंस मेला एवं दंगल संचालन को फोटो स्रोत फोटो स्रोत कमेटी
किरावली। कस्बे के प्राचीन मौनी बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को बैठक करके ऐतिहासिक कंस एवं दंगल मेला कमेटी गठित की गई। अमरपाल सिंह मुखिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में होलू पहलवान मेला संयोजक,नरेश इंदौलिया अध्यक्ष, पिंकी मास्टर, पिंकी सरपंच, भूपेंद्र इंदौलिया, लाला इंदौलिया, रविंद्र फौजी, पवन इंदौलिया उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह, गिरीश इंदौलिया, संतोष गट्टू, अश्वनी चौधरी महामंत्री बनाए गए। मेला संयोजक ने बताया कि मेला कंस 26 मार्च को और ऐतिहासिक दंगल 27 मार्च को आयोजित होगा। समाज सेवी भूपसिंह इंदौलिया इसका शुभारंभ करेंगे।