फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिमांशी नृत्य अलंकार से सम्मानित

Fri, 02 Feb 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कथक कलाकार डॉ. हिमांशी द्विवेदी ने मध्यप्रदेश खजुराहो में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खजुराहो फेस्टिवल में अपने नृत्य कौशल से समा बांध दिया। इसके लिए उन्हें नृत्य अलंकार से सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 30-31 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय खजुराहो फेस्टिवल आयोजित किया। इस महोत्सव में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, सऊदी अरब के कलाकार पहुंचे। प्रदेश से कासगंज की कथक कलाकार डॉ. हिमांशी द्विवेदी पुत्री एलआईसी कर्मी सीवी द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया। हिमांशी ने 28 मिनट तक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। उन्हें नृत्य अलंकार की उपाधि के लिए चुना गया। खजुराहो फेस्टिवल की अध्यक्ष वंदना दुबे ने उनको सम्मानित किया। वह पूर्व में भी कई उपाधि अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें