कासगंज। मोहनपुरा क्षेत्र के नगला बैरा में बारिश के दौरान हाइटेंशन लाइन टूटकर खेतों में गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई किसान खेत पर नहीं था। इससे हादसा होने से बच गया। ग्रामीण शिवम पाठक ने नगला पीपल बिजली घर पर जानकारी देकर सप्लाई को बंद कराया। क्षेत्र के नीरज पाठक, पुष्पेंद्र पाठक, नारायण पाठक, संजय पाठक, रमेश पाठक, रुग्बेश पाठक, महेश पाठक, अजय पाठक आदि ने लाइन ठीक कराने की मांग की। संवाद