मैनपुरी के गांव सिकंदरपुर में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। करंट लगने से मक्का उतार रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां की है घटना
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी ओसाफ अली (32), सहनोज आलम (42) और आगाज शुक्रवार सुबह खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का लाद कर घर लाए थे। ट्रैक्टर में लगी हाइड्रोलिक ट्रॉली से गली में मक्का पलटने लगे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रॉली से छू गई, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट दौड़ गया।