फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, मौत, मुकदमा हुआ दर्ज

Sat, 15 May 2021 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

इंटरनेट मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल, कार को छोड़कर भाग गया आरोपी चालक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आगरा में हादसा: कार सवार ने रिक्शाचालक को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा कॉलोनी में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। कार को चालक ने हादसे के बाद भी नहीं रोका। रिक्शा और उसका चालक काफी दूर तक घिसटते चले गए। कार के रुकने पर उसका चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित नवाब का बाड़ा निवासी कलुआ कूड़ा बीनता था। गुरुवार सुबह वह कूड़ा बीनने न्यू आगरा कॉलोनी में आया था। कूड़ा बीनने के बाद कॉलोनी में ही स्थित चंद्रावती स्कूल के पास छांव में खड़ा था। रिक्शा भी किनारे से लगा दिया।
 
तभी सामने से नीले रंग की कार आई। कार की टक्कर रिक्शे में लग गई। इससे कलुआ भी उसकी चपेट में आ गया। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका। काफी दूर तक कार के साथ रिक्शा और कलुआ घिसटते चले गए। रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। हादसे के समय रिक्शे के पास एक और व्यक्ति और खड़ा था। वह बाल-बाल बच गया। एक घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की रिकार्डिंग हो गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार को सीज कर दिया गया। मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

  
कार में मिला आक्सीजन सिलिंडर 
पुलिस का कहना है कि कार की तलाशी में ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुआ। आशंका है कि कार सवार मरीज के लिए सिलिंडर लेकर जा रहे होंगे। तभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस अब कार के नंबर की मदद से चालक के बारे में पता कर रही है।

अक्षय तृतीया: आम भक्तों के लिए बंद रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर, पुलिसकर्मियों को कराए दर्शन, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें