फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोई दाल आटे को तरसा तो किसी को नहीं मिली सब्जी प्रशासन ने जो नम्बर जारी किए, स्विच ऑफ पड़े हैं हेल्पलाइन नंबर अमर उजाला ब्यूरो आगरा। 21 दिनों के लॉक डाउन में बृहस्पतिवार को हज़ारों लोग दूध और सब्जी के लिए तरस गए। आटा, दाल, चावल और हरी सब्जी की जरूरतों के लिए लोग घर से बाहर निकले लेकिन दुकानें बंद मिली। प्रशासन ने अनाज और सब्जी उपलब्ध कराने के लिए जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए, वह स्विच ऑफ है और जो चालू भी हैं, उन पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा। 0562-2454209 नम्बर घर पर खाद्यान्न की होम डिलीवरी के लिए प्रशासन ने जारी किया लेकिन इस नम्बर पर 3 बार फोन किया गया, एक बार भी जवाब नही मिला। हरी सब्जियों को ऑनलाइन आर्डर कराने के लिए प्रशासन ने 3 नम्बर जारी किए लेकिन तीनो ही सुबह से शाम 4:45 तक स्विच्ड ऑफ मिले। ये 3 नम्बर हैं। 9058512391 9997995812 9068311511 यही हाल बिग बाजार का है, जिसने 9045441253 नम्बर होम डिलीवरी के लिए जारी किया पर सुबह से शाम 5 बजे तक ये भी बंद मिला -------------------------- प्रताप नगर के प्रदीप डेम्बला ने कहा कि दुकाने बन्द हैं और बाहर निकलने पर भी सामान नही मिल रहा। ऑनलाइन और हेल्पलाइन नम्बर पर आपूर्ति हो नही रही। लोग कैसे खाना खाएंगे अलबतिया रोड के मुन्ना लाल ने प्रशासन के होम डिलीवरी के दावों को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि लोग खाने पीने की चीजों के लिए परेशान है और प्रशासन फर्जी दावे कर रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें