फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई में प्रदेश सरकार को दें सहयोग जरूरत मंदों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री कोष की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों से भी मदद का आह्वान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष की स्थापना की गई है। कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने एवं लॉक डाउन की अवधि में लोगों को आर्थिक मदद के अतिरिक्त शासन द्वारा खाद्यान एवं अन्य जरूरत का सामान मुहैया कराया जा रहा है। विषम परिस्थितियों में मानवीय संवेदनाओं को प्रदर्शित करना का उचित अवसर है। प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों की मदद हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष की स्थापना की है। औद्योगिक,सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन से जुडे लोग मुख्यमंत्री सहायता कोष में स्वैच्छिक दान दे सकते हैं। इसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केंट रोड लखनऊ शाखा के खाता संख्या 13788206960/आईएफएससी कोड सीबीआईएन 0281571 में जमा करा सकते हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार दान दी गई धनराशि पर आयकर अधिनियम की धारा-80 जी के आयकर मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें