फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लू लगने से गई युवक की जान

Sun, 04 Jun 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। पटियाली क्षेत्र के ग्राम कस्बा नगला में एक युवक की हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया। उसको तेज गर्मी लगने के बाद खून की उल्टी होंने लगी। युवक ने उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। ग्राम क़स्बा नगला निवासी मानिकचंद्र (20) पुत्र विनोद कुमार को शुक्रवार की दोपहर तेज़ गर्मी लगने के साथ बेचैनी होने लगी। इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी। परिवार के सदस्य अभी कुछ करने की सोचते इस बीच युवक की हालत और बिगड़ने लगी, देखते ही देखते युवक खून की उल्टी करने लगा। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत गंभीर बताया। साथ ही उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्साधीक्षक डॉक्टर सुल्तान अहमद ने बताया कि मानिकचन्द्र के परिजन उसको स्वास्थ केंद्र नहीं ले गए थे, इसके चलते उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनाक्रम की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें