फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से फिर बढ़ सकती है गर्मी

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन से राहत दे रहे मौसम का मिजाज शुक्रवार से फिर से बदल सकता है। पारा फिर से चढ़ेगा। आगामी एक सप्ताह तक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।मौसम का मिजाज बुधवार और बृहस्पतिवार को कमोवेश नरम रहा। सुबह के समय चली ठंडी हवा लोगों को राहत देती रही। दोपहर होने तक अधिकतम पारा 36 डिग्री तक ही पहुंचा। सूरज के तेवर नरम रहने से लोग अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से राहत महसूस करते रहे। मौसम विभाग के अनुमान है कि शुक्रवार से फिर से गर्मी बढ़ेगी। हवा का रुख भी गर्म हो सकता है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में गर्मी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें