फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अक्तूबर में मई जैसी गर्मी, पसीने से लोग बेहाल

Fri, 04 Oct 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अक्तूबर माह में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। पसीने से लोग बेहाल हो रहे हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकले लोगों को तपन से बचने के लिए अपने सिर व चेहरे को ढकना पड़ रहा है। दोपहर के समय अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। बाजार में भी मौसम का असर नजर आ रहा है।अक्तूबर का महीना शुरू हो जाने के बाद मौसम में बदलाव तो आया है, लेकिन यह बदलाव सुबह के समय ही देखने को मिल रहा है। सुबह के समय न्यूनतम पारा 24 डिग्री तक रहा। सुबह आठ बजे तक ही लोगों को राहत रही। इसके बाद मौसम में उमस बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे ही पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय सूरज की तपन के साथ हवा के झोंके गरमाहट का अहसास कराने लगे। दोपहर दो बजे तक पारा 35 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगो को काफी दिक्कतें होने लगी। तपन भरी गर्मी से बचने के लिए लोग छाता लगाकर, शरीर व चेहरे को कपड़े से ढक कर निकले। शाम को भी काफी उमस रही। लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को अभी तेज धूप व उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम पारा 34 से 35 डिग्री के मध्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें