फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उद्योगों पर प्रतिबंध मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा के बरहन से एटा के शिवाला टेहू तक रेलवे लाइन, आगरा-बांदीकुई रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए पेड़ काटने समेत पर्यावरण मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए एमसी मेहता की याचिका संख्या 13381/1984 में दस से ज्यादा इंटरलॉक्यूटरी एप्लीकेशन पर सुनवाई की जाएगी। कोर्ट नंबर 1 में अरुण गुप्ता की याचिका पर लगाए गए उद्योगों पर प्रतिबंध मामले में सुनवाई होगी। बीते साल पूरे टीटीजेड में उद्योगों के विस्तार और निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। इस पर टीटीजेड ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। नीरी के बाद सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी से कोर्ट ने रिपोर्ट तलब की थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे, जवाहर तापीय विद्युत उत्पादन योजना, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण आदि की ओर से पेड़ों के काटने की अनुमति याचिकाओं पर रिपोर्ट पेश की गई है। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें