फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से स्वास्थ्यकर्मी दो घंटे का करेंगे कार्य बहिष्कार

Fri, 23 Jun 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-आज से स्वास्थ्यकर्मी दो घंटे का करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

20 जून से काली पट्टी बांधकर कर रहे थे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय नर्सेज संघ के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 20 जून से काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बैठक कर 24 जून से दो घंटे के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।
नर्सेज संघ की अध्यक्ष मनोरमा देवी ने कहा कि राजकीय नर्सेज संघ स्थानांतरण नीति, प्रोन्नति और वेतन विसंगतियों के विरोध में 20 जून से काली पट्टी बांध कर आंदोलन कर रहा है। 23 जून तक काली पट्टी बांध विरोध का निर्णय लिया था, अब यह समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव शिवमंगल सिंह का कहना था कि 24 जून से स्वास्थ्य कर्मचारी अपने सभी घटकों के साथ सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने सभी घटकों के कर्मचारियों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए इस आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान रामश्री माथुर, गीता देवी, कुसुम, मंजू, ममता, रामलली, आशा शाक्य आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें