फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंजान लिंक खोलते ही स्वास्थ्यकर्मी का व्हाट्सएप हुआ हैक

Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी ने फोन पर आए एक अंजान लिंक को खोल लिया। पलक झपकते ही उसका व्हाट्सएप सहित सारा डाटा हैक कर लिया गया। इसके बाद आरोपी दोस्तों और रिश्तेदारों को एडिट की गई अश्लील फोटो भेज रहे हैं। मैसेज कर रुपये भेजने के लिए धमका रहे हैं। परेशान स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात एक एक कर्मी के मोबाइल पर तीन दिन पहले एक अंजान लिंक आया। स्वास्थ्यकर्मी ने उस लिंक को ओपन कर लिया। इसके बाद दो और लिंक आए। जिन्हें भी ओपन कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य कर्मी के व्हाट्सएप पर उसकी ही एडिट की गई अश्लील फोटो भेजी गई। इसके कुछ देर बाद मोबाइल में दोस्तों और रिश्तेदारों के नंबरों पर भी अश्लील फोटो भेजे जाने लगे। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग का कर्मी परेशान हो गया। साइबर अपराधी ने पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के फोटो भी एडिट किए हैं। पीड़ित के अनुसार उसे मैसेज भेज कर खाते में रुपये भेजने के लिए धमकाया जा रहा है। परेशान स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें