फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मृत युवक के घर पहुंची स्वास्थ्य टीम

Wed, 16 Oct 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। नगर के मोहल्ला चौक निवासी बुखार से मृत युवक के घर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने अन्य परिजन की स्वास्थ्य की जांच की। आवश्यकता पर दवाएं भी वितरित कीं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर के मोहल्ला चौक निवासी 35 वर्षीय सुंदर कश्यप को बीते कुछ दिन से तेज बुखार आ रहा था। इसके चलते उसे अलीगढ़ में भर्ती कराया गया। आराम न मिलने पर दिल्ली रेफर किया गया।
दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अमर उजाला में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को चिकित्साधीक्षक सुल्तान अहमद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मृतक सुंदर के घर पहुंची। यहां अन्य परिजनों की जांच की और निशुल्क दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

डॉ. सुल्तान अहमद ने बताया कि अभी सिर्फ मृतक सुंदर के 12 परिजनों की स्लाइड ली गई हैं। आसपास मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करवाया है। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी आकाश कुमार यादव, विनीत, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें