फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 23 अप्रैल तक होगा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में दंत, त्वचा, नेत्र, मलेरिया जांच, पोषण परामर्श, एड्स नियंत्रण, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण के लिए परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ अनिल कुमार कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरुकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक और गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी मिल सकेंगी।
डीपीएम पवन कुमार ने बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पंजीकरण, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, आयुष्मान कार्ड, टीबी, बलगम जांच, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा, संक्रामक रोग, कुष्ठ उन्मूलन, तंबाकू कार्यक्रम, वृद्धा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, विकलांग कल्याण, डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, सूचना और प्रचार विभाग, युवा एवं कार्यक्रम खेल विभाग स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला आयोजन का यह रहेगा कार्यक्रम
18 अप्रैल सहावर,
19 अप्रैल गंजडुंडवारा,
20 अप्रैल कासगंज,
21 अप्रैल् पटियाली ,
22 अप्रैल अमापुर
23 अप्रैल सोरों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें