24एमएनपी-08-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। उन्हें डायरिया और अस्थमा से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया गया था। वहीं चार अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को भी मरीजों की भीड़ रही। यहां 48 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। इसमें से चार मरीजों को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। शहर के आजाद नगर निवासी छोटेलाल की 95 वर्षीय पत्नी रेणुका देवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। शनिवार की रात उन्हेंगगंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी मुकेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी आरती को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द के साथ डायरिया की दिक्कत थी। परिजनों ने उसे शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।