फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में बच्ची की मौत, पिता ने लगाया गलत उपचार का आरोप

विज्ञापन
01एमएनपी-22-जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद विलाप करती मां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पिता ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव निजापुर पतारा निवासी हितेंद्र कुमार की आठ माह की पुत्री पीहू को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। हितेंद्र बुधवार की दोपहर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने पीहू को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उपचार के आधा घंटे बाद पीहू की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पीहू को डॉक्टरों ने गलत उपचार दिया है जिसके चलते उसकी मौत हुई है। पिता हितेंद्र ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी, जिसे सैफई के लिए रेफर किया गया था।
अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे कि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें