फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को छह महीने से नहीं मिला मानदेय, दो वक्त की रोटी का संकट ?

Thu, 12 Jan 2023 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को छह महीने से मानदेय नहीं मिला। इसको लेकर कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पैसे न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सीएमओ को बताई समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को बीते 6 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके कारण कर्मी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। मंगलवार को कर्मियों ने इसकी शिकायत सीएमओ से ज्ञापन सौंपकर की है। सीएमओ ने सेवा प्रदाता कंपनी से इस संबंध में वार्ता करने का भरोसा कर्मचारियों को दिया है।

विज्ञापन

 
रामा इंफोटेक कंपनी के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य विभाग में 10 कर्मचारी वर्ष 2022 के जुलाई माह में काम पर रखे गए। ये सभी कर्मी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। स्वास्थ्यकर्मी सागर लाल, गोविंद कुमार ने बताया कि कंपनी से बार-बार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया है। कंपनी कोई न कोई बहाना बना रही है। 

कर्मियों ने कहा कि मानदेय न से परिवार के भरण पोषण करने में दिक्कतें हो रही। ऐसी स्थिति में वो कैसे काम करें। सीएमओ ने सेवा प्रदाता कंपनी से इस संबंध में वार्ता करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में भुगतान करा दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मोहनलाल, ब्रह्म सिंह, वंदना, सुमन, शुकांक्षा गुप्ता, राजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें