फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान कर्मियों की सेहत का ध्यान रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 20 Apr 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव में डयूटी कराने वाले मतदान कर्मियों की सेहत का ध्यान स्वास्थ्य विभाग रखेगा। मतदान ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मियों को किट दी जाएगी, जिसमें मौसमी बीमारियों से संबंधित सभी जरूरी दवाओं की व्यवस्था रहेगी।जिले में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। चुनाव में 1149 टीमें लगेंगी। इन दिनों काफी गर्मी है। मौसमी बीमारी फैलने लगी हैं। मच्छर आदि की समस्याएं भी हैं। ऐसे में मतदान कर्मियों को किसी बी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए बूथ पर ही इलाज की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल किट तैयार की हैं। इनमें मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त आदि से बचने के लिए दवाएं रहेंगी। चोट या मोच आने पर मतदान केंद्र पर ही प्राथमिक उपचार करने के लिए व्यवस्था की गई है। ओआरएस घोल भी रखा गया है। सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि मतदान के दौरान मतदान कर्मियों के लिए दवा की किट की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी आवश्यक दवाएं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें