फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस

Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर महामारी नियंत्रण टीम ने जागीर विकास खंड के गांव सगामई में पहुंचकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। गांव में भ्रमण के दौरान लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय प्रांगण और एक ग्रामीण की छत पर पानी भरा पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव संबंधी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागीर विकास खंड के गांव सगामई में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या प्राथमिक विद्यालय में जलभराव से डेंगू का खतरा होने पर यहां के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। वहीं एक अन्य ग्रामीण की छत पर पानी भरा होने पर ग्रामीण को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर पानी निकलवाने की चेतावनी दी।
टीम में जिला सहायक मलेरिया अधिकारी ने ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरों के पास पानी न जमा होने दें। डॉ. अनिल यादव ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी के यहां मच्छरों का लार्वा पाया जाता है तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें