फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी । दन्नाहार क्षेत्र में झोलाछाप द्वारा बंद दुकान की सील तोड़कर फिर से इलाज शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर बार-बार शिकायत भी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दन्नाहार क्षेत्र के में बरनाहल रोड पर नगला कुशल के पास झोलाछाप दुकान संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहा था। शिकायत पर एक साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने जब जांच की तो उसके पास न तो पंजीकरण था और न ही कोई डिग्री मिली। जिस पर 19 सितंबर 2022 को दुकान सील कर दी गई थी, किंतु झोलाछाप द्वारा सील दुकान का ताला खोलकर उसमें रखा सारा सामान निकाल लिया और अब फिर से दुकान संचालित कर लोगों से इलाज के नाम धन उगाही में जुटा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार, पर्यटन मंत्री, डीएम, सीएमओ तक शिकायतें की गईं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

कार्रवाई नहीं होने से यह झोलाछाप ग्रामीणों को धमकी देता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के एक लिपिक की मिलीभगत के कारण स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उक्त झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें