फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जोर शोर से कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अभी तक 1970 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा चुका है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जिले की सभी 569 ग्राम पंचायतों में हुए प्रथम चरण में 1370 लोंगो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। सुखद बात है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं मिला।