ये बोले मरीज
नगला हवेली के शैलेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टरों ने मर्ज सुनी और दवाएं भी मिली, जिससे मरीजों को बड़ी सुविधा मिली। फाउंडेशन का जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क शिविर बेहद कारगर है। राजवीर देवी ने कहा कि घुटने में दर्द रहता है, शिविर की जानकारी हुई तो दवा लेने आई। डॉक्टर ने देखा फिर पैरों की योग प्रशिक्षक ने व्यायाम भी बताए हैं। 10 दिन की दवा दी है।
इटौरा के महावीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला में कैंप की खबर पढ़ी तो डॉक्टर को दिखाने आया। यहां पेट रोग और दर्द की दवा मिली है। दूसरी बार दिखाने के लिए लेडी लायल का पर्चा दिया है। नगला हवेली की मंजू देवी ने कहा कि बहू और खुद को महिला डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने मर्ज सुनकर दवाएं लिखी हैं। सभी दवाएं कैंप में निशुल्क मिल गईं। घर के पास ही इलाज मिलने से सुविधा हुई।