फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सौ रुपये रंगदारी नहीं देने पर फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहा मंडी के बिल्लौचपुरा में रंगदारी में 200 रुपये नहीं देने पर दो युवकों ने 50 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई कर दी। लोहे के जंगले से टकराकर सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना 11 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे की है। बिल्लौचपुरा निवासी अफसाना ने बताया कि पति भइया (50) को पड़ोस में रहने वाले सलमान और उसके भाई मन्नू ने घेर लिया। दोनों ने उनसे 200 रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर पिटाई कर दी। पति का सिर लोहे के जंगले में मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गए। एसीपी लोहा मंडी गौरव सिंह का कहना है की मारपीट की घटना हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें