फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में सोमवार सुबह पति ने पत्नी का डंडे से सिर फोड़कर घायल कर दिया। मामले में सुमन ने पुलिस को बताया कि सुबह पति रामनेश काम से घर लाैटे और आते ही गाली-गलाैज शुरू कर दी। डंडे से भी पीटा जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सुमन को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।