फतेहपुर सीकरी। हाईवे स्थित प्राचीन दरगाह हजरत शेख मखदूम कमाल चिश्ती का सालाना उर्स 20 दिसंबर को परंपरागत रूप से आयोजित किया जाएगा। दरगाह के सज्जादा नसीन मोहम्मद इरफान सिद्दीकी, मुतबल्ली मोहम्मद फैजल सिद्दीकी और आसिफ मियां जमा खान ने बताया कि 19 दिसंबर को महफिले मीलाद होगा। वहीं, 20 दिसंबर को गुसल, चादरपोशी, कुरान खानी और फातिहा किया जाएगा। दोपहर को फातिहा, लंगर प्रसाद वितरण, रात को दीनी जलसा, नमाज गुलाब जल से कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। संवाद