फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जनादेश की तस्वीर साफ होने तक अटल के गांव में होता रहा कुछ ऐसा

Thu, 23 May 2019 09:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा अर्चना करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17वीं लोकसभा की मतगणना शुरू होने के साथ ही गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में पुजारियों ने मोदी सरकार के लिए अनुष्ठान किया। शाम को जनादेश की तस्वीर साफ होने के साथ ही हर हर मोदी के घोष के साथ मंदिर के घंटे बज उठे।
विज्ञापन

 
अनुष्ठान करा रहे जय प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से देश का मान बढ़ा है। अटल जी के बाद उन्होंने देश में राष्ट्रीय सुरक्षा का अहसास जगाया है। देश को आगे ले जाने के लिए उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए ब्रह्मलाल जी मंदिर में अनुष्ठान किया गया।

जनादेश की तस्वीर साफ होने के बाद पुजारियों ने हर हर महादेव हर हर मोदी के घोष के साथ मंदिर में घंटे बजाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान संतोष पुजारी, सहदेव, अभय राम, शिवकांत, ललित कुमार, कालीचरन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें