फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैंवरा की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंवरा की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


- फाइनल मुकाबले में लॉर्ड कृष्णा की टीम को 3-2 के अंतर से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सहारा में अंतरजपदीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हैंवरा इटावा टीम ने लॉर्ड कृष्णा मैनपुरी की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

वाॅलीबाल टूर्नामेंट में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। पहले लीग मैच में 10 टीमें हारकर बाहर हो गईं। फाइनल मुकाबला लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी और हैंवरा इटावा की टीम के बीच हुआ। हैंवरा की टीम ने मैनपुरी की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित किया। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सर्वेश सिंह, धीरेंद्र सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुघर सिंह, गोलू चौहान, रिशू चौहान, प्रशांत सिंह, सुमित चौहान, जतिन कुमार, रामराज सिंह, बहादुर सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें