फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: साकार हरि को 88 लाख रुपये का मिला दान, किसने कितना दिया...आश्रम से रातों रात मिटा दिए सुबूत

Tue, 16 Jul 2024 10:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

साकार विश्व हरि के मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम के गेट के बाहर दीवार पर लिखे दानदाताओं के नाम रातों रात मिटा दिए गए। करीब 200 दानदाताओं के नाम अंकित थे। जिनके द्वारा 88 लाख रुपये दान देने का उल्लेख था।
 
विज्ञापन
बोर्ड से हटाई गई धनराशि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां में साकार विश्व हरि के आश्रम के बाहर बोर्ड पर लिखे दानदाताओं की धनराशि को हटा दिया गया है। अब केवल दानदाताओं के नाम लिखे रह गए हैं। सोमवार को आश्रम पर पहुंचे एक दर्जन अनुयायियों को पुलिस ने लौटा दिया। पुलिस ने बैरियर पर अनुयायियों की भीड़ भी नहीं जुटने दी। बाहर से आए लोगों को वाहनों से नीचे नहीं उतरने दिया।
विज्ञापन

आश्रम के गोल्डन गेट के बाहर 200 भक्तों के नाम लिखे थे। जिनके आगे दी गई राशि भी लिखी थी। लगभग 88 लाख रुपया चंदा दिया गया था। सभी की धनराशि को मिटा दिया गया है। कमेटी के लोगों के चंदा की राशि को मिटा दिया गया है। सोमवार को एक दर्जन बाबा के अनुयायियों को पुलिस बल ने बैरियर से आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

बैरियर से ही पूजा कर वापस लौट गए। मंगलवार को बाबा के अनुयायी बड़ी संख्या में आश्रम पर आते हैं। मंगलवार को भी पुलिस बल चौकसी बरतेगा। मंगलवार को सत्संग का विशेष दिन माना जाता है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि मंगलवार को विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें