फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश में आई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम हरियाणा से आई पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार में सराफा व्यापारी के यहां काफी देर पूछताछ की। टीम चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार की तलाश में आई। बृहस्पतिवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ की। टीम दूसरे दिन भी जिले में ही डेरा जमाए हुए है।
हरियाणा से आई पुलिस की टीम बुधवार देर शाम बाजार पहुंची और सराफा व्यापारी के यहां रुकी। वहां पर व्यापारी से कुछ देर तक बातचीत की। इस दौरान कुछ जेवर आदि भी दिखाए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस टीम के साथ नहीं थी। हरियाणा पुलिस अपने साथ एक चोर को भी लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर वह दुकानों पर चोरी का माल बेचे जाने के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों से पूछताछ के बाद टीम लौट गई। बृहस्पतिवार को शहर के अलावा आसपास के थाना क्षेत्र में भी टीम द्वारा पूछताछ की गई। टीम किस थाना और कौन सी चोरी के संबंध में मैनपुरी आई, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी। बृहस्पतिवार को भी देर शाम तक हरियाणा पुलिस की टीम शहर में ही मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें