आगरा। गुजरात के वडोदरा में पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस रैंकिंग में आगरा के हैरी पाराशर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने उत्तराखंड के विवेक जोशी को पहले राउंड में 2-0 से हराया। दूसरे राउंड में अंशुल सिंह मध्य प्रदेश को भी 2-0 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के ही बिट्टू कुमार गुप्ता को 3-0 से हराया। उन्होंने राष्ट्रीय रैंकिंग में अंतिम आठ में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर डॉ. अलका शर्मा, सौरभ पोद्दार, मनोज पाराशर, जुनेद, सलीम, माधवी बघेल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।