फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरदोई का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

हरदोई का रहने वाला एक युवक रोडवेज बस में यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में परिचालक उसे हाइवे पुल के पास उतार कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। रोडवेज बस का परिचालक उसे हाइवे पुल के पास उतार कर चला गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में तलाशी के दौरान कुछ कागजात मिले। युवक की पहचान राजपाल निवासी गांव पनौड़ा हरदोई के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। वहां से एक निजी अस्पताल ले गए। होश में आने पर युवक ने बताया कि कानपुर डिपो की बस में बैठा था, उसके पास रखी 30 हजार रुपया की नकदी जहर खुरानों ने चोरी कर ली। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें