फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दवा विक्रेताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं होगा

Mon, 24 Jul 2023 04:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन

-जिला कैमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की सोमवार को स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि दवा विक्रेताओं का उत्पीड़न किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेकिंग के नाम पर संबंधित अधिकारियों की मनमानी का विरोध किया जाएगा। दवा विक्रेता एकजुट होकर उत्पीड़न का विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। मजबूत संगठन से अपनी मांगों को पूरा कराया जा सकता है। खुद गलत नहीं करें लेकिन गलत का विरोध जरूर करें। प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि दवा विक्रेता सरकार को अच्छा खासा राजस्व देते हैं। सरकार की सभी नीतियों का पालन करते हैं। सरकार के आव्हान पर हर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करते हैं। दवा विक्रेताओं को संगठित होकर उत्पीड़न और शोषण का विरोध करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण तोमर ने कहा कि एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होना है। बैठक में सर्व सम्मति से एक अगस्त को प्रदेशीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। कैलाश मिश्रा, शिववीर सिंह, अजय शुक्ला, परिवर्तन दीक्षित, राहुल जैन, अनूप गुप्ता, जितेंद्र यादव, संतोष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें