फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीम इंडिया में ध्रुव जुरेल के चयन पर खुशी

Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
आगरा। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह जुरेल को यह बड़ा मौका मिला है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में जुरेल का बल्ला पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। उन्होंने 7 मैचों में दो शतक और चार अर्धशतक की बदौलत 558 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। जैसे ही चयन की सूचना आगरा में जुरेल परिवार तक पहुंची, घर में खुशी का माहौल बन गया। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि ध्रुव जुरेल का वनडे टीम में चयन उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन का इनाम है। उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें