फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चांद का दीदार होते ही छाई खुशियां, रमजान

Thu, 23 Mar 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली। चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशियां छा गई। इसी के साथ रमजान पर्व का शुभारंभ हो गया। पर्व को देखते मस्जिदों में सजावट का कार्य शुरू हो गया। मस्जिदों में तराबीह की नमाज अदा की गई। लोगों ने बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी शुरू कर दी गई। जिससे बाजारों में चहल पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

रमजान पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग चांद के दीदार का वेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैसे तो लोगों ने सुबह से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी। मस्जिदों में सफाई के साथ ही सजावट आदि का कार्य शुरू हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार को चांद का दीदार होते ही रमजान पर्व की तैयारियां तेज हो गई, लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें