आगरा में नगर निगम की टीम ने सोमवार देर रात सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटा दिया। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता वहां जुट गए। उन्हाेंने नगर निगम पर मंदिर ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा। समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया।