कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छमाही परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा में 1,25,777 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन 26987 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 1263 परिषदीय और 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पंंजीकृत 152764 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 125777 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहले दिन पांचवीं तक के विद्यार्थियों की बेसिक क्राफ्ट,कला, गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई। कक्षा दो से पांच तक की लिखित परीक्षाएं शुरू मंगलवार से होंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा पांच व आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल स्तर पर होगा।