थ्रेशर में फंसे बाल, किशोरी घायल
मैनपुरी। गांव अस्यौली में शनिवार की दोपहर एक किशोरी के बाल थ्रेसर में फंस गए। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी रिकुल की 15 वर्षीय पुत्री जूली शाम के समय खेत पर गई थी। वहां थ्रेसर से गेहूं की कटाई चल रही थी। किसी तरह से जूली के बाल थ्रेसर में फंस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत ही थ्रेसर को बंद किया। लहूलुहान हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद