बाह: चित्राहाट के सूरजनगर में शिकायत के बाद बिजली की लाइन
बाह। चित्राहाट के सूरजनगर गांव में बिजली बंच केबल के गुच्छे लटक रहे थे। चार दिन पहले ही ट्रैक्टर में करंट उतरने से बचा था। गांव के अनुज भदावर ने सोमवार की सुबह 9 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। इस पर बिजली विभाग की नींद टूटी और महज 2 घंटे में लाइन एवं तारों को दुरुस्त कर दिया। जैतपुर के एसडीओ शंभूनाथ ने बताया कि लाइन के तार लटकने की शिकायत मिली थी। जिसे टीम भेजकर दुरुस्त करा दिया गया है।